छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Today Cg news in hindi: मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनबुड़ा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध हालात में चार अप्रैल को लाश मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मगरलोड थाना के एएसआइ दक्ष कुमार साहू दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि मगरलोड तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू संतोष कुमार नेताम का पुत्र मनीष कुमार नेताम (24) ग्राम सियादेही थाना केरेगांव निवासी था। वह अपनी बड़ी मां के साथ धनबुड़ा में रह रहा था। उसकी लाश गांव से एक किलोमीटर दूर नर्सरी जंगल में बिना कपड़ों के मिली। लाश दो- तीन दिन पुरानी है। मृतक के शरीर में कोई कपड़ा नहीं था। मृतक के बदन में खरोंच, चोट के निशान पाए गए हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हत्या का मामला है या कुछ और पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



