खेल

DC-W vs MI-W WPL Final 2025: दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL 2025 चैंपियन,…

DC-W vs MI-W WPL Final 2025 विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। महिलाओं के इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बन गई है। बता दें, इससे पहले टूर्नामेंट के पहले सीजन के फाइनल में भी इन्हीं दोनोंं टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी और मुंबई ने बाजी मार ली थी।

 

Read more IRCTC AI Railway Ticket Booking: AI से बोलकर बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट, जानें IRCTC का नया नियम..

 

DC-W vs MI-W WPL Final 2025 मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। हरमन के अलावा नैट सीवर ब्रंट ने 28 गेंद में 30 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की और एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 8 रनों से हार गई और 141/9 का स्कोर ही बना सकी।

Related Articles

Back to top button