बिजनेस

DA Hike Order Latest News: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी, रक्षाबंधन पहले कर्मियों को मिलेगी सौगात…

DA Hike Order Latest News लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 मई से लागू किया जाएगा। यानि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी भुगतान किया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्त अगले महीने से कर्मचारियों के खाते में भुगतान किया जाएगा।

 

Read More: Bihar Election News: सरकार का बड़ा ऐलान; प्रदेश में इसी महीने से मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली…

DA Hike Order Latest News मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम ने 22वीं बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए नियमित कर्मचारियों के बराबर ही संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को डीए भुगतान करने का फैसला लिया है। इस बैठक में परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

 

परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। नियमित कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 20 मई को चार प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इसी हिसाब से विशेष श्रेणी, संविदा, आउटसोर्स चालक-परिचालकों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया गया है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को सचिव परिवहन की अध्यक्षता में हुई वार्ता में परिचालकों के मानदेय में आठ पैसे और चालकों के मानदेय में नौ पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हो गई है। इससे सभी को 500 से 1200 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय में बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, प्रबंध निदेशक रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह का आभार जताया।

महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी
  पहले प्रति किमी अब
चालक मैदानी 3.21 3.3
परिचालक मैदानी  2.71 2.79
चालक पर्वतीय 3.75 3.85
परिचालक पर्वतीय 3.19 3.27

 

कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता कब से लागू होगा?

यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 मई 2025 से प्रभावी होगा।

क्या कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा?

हां, कर्मचारियों को मई से अगस्त तक का एरियर भी अगली सैलरी के साथ दिया जाएगा।

क्या संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी 4% डीए मिलेगा?

जी हां, संविदा, आउटसोर्स और विशेष श्रेणी के कर्मचारी भी इस डीए बढ़ोतरी के पात्र हैं।

क्या मानदेय में भी कोई बदलाव किया गया है?

DA Hike Order Latest Newsहां, चालकों का मानदेय 9 पैसे/किमी और परिचालकों का 8 पैसे/किमी बढ़ा दिया गया है।

कितना अतिरिक्त लाभ मिलेगा इस डीए बढ़ोतरी से?

लगभग 500 से 1200 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त लाभ कर्मचारियों को मिलेगा

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button