देश

CUET UG 2022 के रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट

CUET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को आज यानि 15 सितंबर को रात 10 बजे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 का रिजल्ट (CUET UG Result 2022) जारी करना था, लेकिन इसमें अभी देरी हो सकती है. इसको लेकर रात 10 बजे NTA ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि हम सीयूईटी (यूजी) 2022 के परिणामों पर काम कर रहे हैं. इसमें कुछ और समय लग सकता है. रिजल्ट (CUET UG Result 2022) जारी होने के बाद उम्मीदवार CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CUET UG Result 2022) चेक कर सकते हैं. CUET UG 2022 की परीक्षा 16 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी.

Also read:करोड़ों किसानों के खाते में इतने दिन में पैसा हो जाएगा ट्रांसफर, सरकार ने दी जानकारी

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cuet.samarth.ac.in/ पर क्लिक करके भी CUET UG 2022 का रिजल्ट (CUET UG Result 2022) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट (CUET UG Result 2022) देख सकते हैं. UGC द्वारा वित्त पोषित सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट में एडमिशन इस शैक्षणिक सेशन से CUET स्कोर के माध्यम से किया जाएगा. इस बीच, भारतीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन पाने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को CUET से छूट दी गई है

CUET UG Result 2022: CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CUET UG Result 2022 लिखा हो.आवश्यक विवरण दर्ज करें.आपका CUET UG Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.CUET UG Result 2022 चेक करें और इसे सेव करें.

Related Articles

Back to top button