CSK ने खरीदा जूनियर जडेजा – RGH NEWS
खेल

CSK ने खरीदा जूनियर जडेजा

IPL auction:आईपीएल दुनिया भर के बेस्ट खिलाड़ियों को अपना दम दिखाने का मौका देता है. इस टूर्नामेंट में उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलता है. आईपीएल 2023 की नीलामी हो गई है और इस मिनी ऑक्शन में एक बार फिर से कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन्हीं में से एक हैं- निशांत सिंधु, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है. सिंधु एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप और डोमेस्टिक क्रिकेट में खुद को बार-बार साबित किया है. यही वजह है कि उन्हें ‘जूनियर जडेजा’ भी कहा जा सकता है. सिंधु टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को अपना आदर्श मानते हैं. ऐसे में उन्हें ‘जूनियर जडेजा’ कहना और भी सही हो जाता है

20 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ आए निशांत सिंधु ने दो दिन पहले ही हरियाणा के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 110 रन की पारी खेली है. इसके साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके. बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू करने के बाद सिंधु ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. निशांत के पिता सुनील स्टेट लेवल बॉक्सर हैं. ऐसे में सिंधु की शुरुआत भी बॉक्सिंग से ही हुई थी. लेकिन हरियाणा के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अश्विनी कुमार की अकादमी में शामिल होने के बाद उन्हें क्रिकेट से प्यार हो गया.

Read more:इन राज्यों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान 

IPL auction:2021 में स्पिन-गेंदबाजी ऑल-राउंडर निशांत सिंधु ने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हरियाणा का नेतृत्व किया और टूर्नामेंट को जीता थी. यह अंडर-19 क्रिकेट में उनका पहला खिताब रहा. फाइनल में निशांत ने 64 रन की पारी खेली थी. हरियाणा ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में एक भी गेम नहीं गंवाया था और सिंधु बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे. बाएं हाथ के स्पिनर ने 37.38 की औसत से 299 रन बनाने के अलावा 13.16 की शानदार औसत से 12 विकेट भी झटके थे.

Related Articles

Back to top button