CSK को मिला अपना कप्तान ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान
इंडियन प्रीमियर लीग की येलो आर्मी की भाग दौड़ अब रविंद्र जडेजा के हाथ में जा सकती है। ये बात काफी लंबे समय से चर्चा में है। चेन्नई सुपरकिंग्स CSK की ओर से रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से पहले रिटेन करके ज्यादा रकम के साथ रिटेन किया गया था। जिसके बाद रविंद्र जडेजा के कैप्टन बनने की बात लगातार सामने आ रही थी। लेकिन अब इस बात पर चेन्नई की टीम के एक अधिकारी में साफ तौर पर बयान जारी कर दिया है।
ये दिग्गज संभालेगा CSK टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स CSK की ओर से ये बात साफ कर दी गई है कि रविंद्र जडेजा को कप्तान नही बनाया जायेगा। ये बात चेन्नई टीम के एक अधिकारी में एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कही हैं। उन्होंने कहा है कि, “अभी इस बारे में कोई बात नही हुई है। महेंद्र सिंह धोनी हमारे किए कप्तान हैं। जब कभी वो कप्तानी पद छोड़ना चाहेंगे। तब हम इस बारे में सोचेंगे”। जिसके बाद ये बात साफ हो चुकी है कि महेंद्र सिंह धोनी ही इस सीजन में कप्तानी करते दिखाई देंगे।
CSK ने रिटेन किया इन चार खिलाड़ी को
चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने अपने इन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल है। रविंद्र जडेजा को 16 करोड़, महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़, मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ के साथ रिटेन किया है।
इन खिलाड़ियों को वापस टीम में लेगी फ्रेंचाइजी?
चेन्नई की टीम की ओर से अपने पूरे करियर में क्रिकेट खेलने वाले दो खिलाड़ियों और दो युवा गेंदबाजों को टीम में वापस लेना चाहेगी? ये सवाल लगातार बना हुआ है। ऑक्शन में सुरेश रैना और ब्रावो को सीएसके की फ्रेंचाइजी अपने साथ मिलना चाहेगी या नही ये बात ऑक्शन में काफी रोमांचक होने वाली है। ये दोनो खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के खास भी माने जाते है। इसलिए इन दोनो दिग्गज खिलाड़ियों पर इस दृष्टि से फैंस जरूर नजर रखेंगे। वही दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भी फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा बन गए है। ऑक्शन में सीएसके उन्हे भी वापस लेना चाहेगी।