Crude Oil Price: ईरान युद्ध खत्म करने और सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद से गिरा क्रूड,$98 के नीचे फिसला भाव, देखे बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ा असर – RGH NEWS
बिजनेस

Crude Oil Price: ईरान युद्ध खत्म करने और सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद से गिरा क्रूड,$98 के नीचे फिसला भाव, देखे बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ा असर

Crude Oil Price:आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ स्थायी युद्धविराम समझौते की उम्मीद जताई, जिसके बाद एशियाई बाजारों में तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4% गिरकर लगभग $98 प्रति बैरल हो गई है। पिछले सत्र में तेल के दाम में जो वृद्धि हुई थी, वह अब काफी हद तक घट गई है।

 

Read More : Weather update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: पारा 43°C के पार, रायपुर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक

राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि आगामी हफ्ते मौजूदा युद्धविराम की अवधि समाप्त होने से पहले ईरान के साथ एक स्थायी समझौते की बहुत अच्छी आशंका दिखाई दे रही है। ट्रंप ने यह दावा किया कि ईरान उन शर्तों पर सहमत हो गया है जिनका वह काफी समय से विरोध कर रहा था, जिसमें परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा छोड़ना और परमाणु सामग्री सौंपना शामिल है।

 

हालांकि, तेहरान की ओर से अभी तक इन रियायतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समझौते में फ्री ऑयल और होर्मुज जलडमरूमध्य  को खोलना भी शामिल होगा।

बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

महंगाई में राहत: निवेशकों का कहना है कि यदि होर्मुज स्‍ट्रेट खुल जाता है और बातचीत सफल रहती है, तो तेल की आपूर्ति बढ़ेगी जिससे वैश्विक महंगाई  को कम करने में सहायता मिलेगी।

Read More: Vaishakh Amavasya 2026:आज वैशाख अमावस्या, जाने पूजा विधि और क्यों खास माना जाता है ये दिन 

शेयर बाजार: एशियाई शेयर बाजारों में  शुक्रवार यानि आज मिला-जुला रुख रहा। MSCI एशिया-पैसिफिक इंडेक्स 0.5% फिसल गया। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार (S&P 500 और Nasdaq) पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

Share market
Share market

वाशिंगटन में IMF और विश्व बैंक की बैठकों में शामिल प्रतिनिधियों ने सूचित किया है कि बाजार अभी भी युद्ध के आर्थिक नुकसान को कम करके आंक रहा है।

Related Articles

Back to top button