Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर

Credit Card Rules आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक में नियमों में कोई बदलाव किए हैं। 18 जून से रीवार्ड प्वाइंट्स और ऑफर्स के लिए नई शर्तें और सीमाएं लागू होने वाली हैं। कई कार्ड पर जो रिवार्ड पॉइंट्स आजीवन वैध थे, अब केवल 24 महीने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। इसलिए यूजर्स को रिवार्ड प्वाइंट्स चेक करके इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
अब मूवी बेनिफिट्स खर्चे पर आधारित होंगे। कुछ कार्ड के लिए रिवार्ड क्रेडिट पर भी लिमिट लागू होगी। प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए भी नियम सख्त होने वाले हैं। अब हर बिलिंग साइकिल में आपकी क्रेडिट लिमिट तक खर्च करने पर ही कैशबैक मिलेगा।
निर्धारित सीमा से ज्यादा खर्च करने पर कैशबैक की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसमें रीपेमेंट और इसी बिलिंग साइकिल में दोबारा इस्तेमाल के लिए किए गए ट्रांजेक्शन भी शामिल किए गए हैं। यह बदलाव फर्स्ट अर्न क्रेडिट कार्ड, इंडिगो आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड और फर्स्ट SWYP क्रेडिट कार्ड इत्यादि पर लागू होगा।
मूवी टिकट ऑफर्स में बदलाव
बैंक ने क्रेडिट कार्ड पर मिलने मूवी टिकट ऑफर्स में भी बदलाव किया है। अब डिस्काउंट या फ्री टिकट पाने के लिए आपको हर महीने एक निश्चित राशि खर्च करनी होगी। इसकी जानकारी में संबंधित कार्ड के “FAQ” में उपलब्ध होगी। फर्स्ट अर्न क्रेडिट कार्ड समेत कई कार्ड के लिए अब हर महीने मूवी टिकट पर 100 रुपये तक की 25% तक छूट का लाभ मिलेगा। आईडीएफसी फर्स्ट सिलेक्ट समेत कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए हर महीने “बाय वन गेट वन” मूवी टिकट का ऑफर तभी मिलेगा, पिछले कैलेंडर महीने में खर्च 20,000 रुपये या इससे अधिक होगा।
रिवार्ड प्वाइंट्स में बदलाव
Credit Card Rulesचुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर पहले यूजर्स के पहले ट्रांजेक्शन से डाइनिंग, ट्रैवल और इंटरनेशनल खर्चों पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे, अब 20,000 रुपये तक की लिमिट नहीं होगी। बाकी सभी खर्चों पर 3X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। यूटिलिटी, इंश्योरेंस, रेलवे और Fastag खर्चों पर 1X रीवार्ड प्वाइंट्स का लाभ मिलेगा। यूपीआई रिवार्ड्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2000 रुपये के खर्चे पर 1X और उससे अधिक के खर्च पर 3X रीवार्ड्स मिलते रहेंगे। फ्यूल, ईएमआई और कैश निकालने पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा।



