देश

COVID-19 death: फिर डराने लगा कोरोना वायरस; देश 11 राज्यों में फैला कोविड-19 का खतरा, मुंबई में 101 लोगों का इलाज जारी, 2 की मौत…

COVID-19 death महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से संबंधित मौत के दो मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 संबंधी ये दोनों मौत मुंबई में हुई हैं। कोविड-19 से जिन दो लोगों की जान गई है वे पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

 

मृतकों में से एक को ‘हाइपोकैल्सीमिया’ दौरे के साथ गुर्दे से संबंधित बीमारी थी, जबकि दूसरा व्यक्ति कैंसर का मरीज था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनवरी से अब तक कुल 6,066 नमूनों की जांच की गई जिनमें 106 में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इनमें से 101 मरीज मुंबई से और बाकी पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से थे।

 

 

Read more IPL Final Venue: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा IPL का फाइनल, BCCI ने किया ऐलान…

 

COVID-19 death विभाग ने कहा कि वर्तमान में 52 मरीजों में कोविड-19 के हल्के

हैं जो उपचाराधीन हैं, जबकि 16 का अस्पतालों में इलाज हो रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों और यहां तक कि अन्य देशों में भी देखी जा रही है।’’

Related Articles

Back to top button