Contract Employees Regularization: छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को मिली Good News! आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने जारी किया आदेश
Contract Employees Regularization रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद से सीएम विष्णुदेव साय ताबड़तोड़ काम कर रहे हैं और कई बड़े फैसले ले रहे हैं। आचार सहिंता खत्म होने के बाद इन दिनों सीएम साय सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और जहां भी उन्हें लचर व्यवस्था लग रही है तुरंत सुधार करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशियों से झोली भर देने वाला फैसला लिया है और इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जाररी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार साय सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में संशोधन किया है। नियमों में संशोधन किए जाने के बाद अब इन कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बता दें कि पहले संविदा कर्मचारियों को पूरे साल में 18 दिन की छुट्टी दी जाती थी। इसके साथ ही वे पहले की ही तरह 3 दिन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेगें।
Read more : सुप्रीम कोर्ट का फैसला, NEET के 1563 कैंडिडेट्स को देना होगा दोबारा परीक्षा
नियमितीकरण के लिए जारी है लड़ाई
Contract Employees Regularization गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले ही संविदा कर्मचारियों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही सभी संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे। लेकिन पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई। हालांकि अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।


