Congress News: कांग्रेस का बड़ा ऐलान.. सत्ता में आने पर हर गरीब परिवार 10 किलो मुफ्त अनाज, जाने और क्या-क्या कहा
Congress News नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि केंद्र में यदि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को हर महीने 10 किलो राशन दिया जाएगा। खड़गे ने ट्वीट कर कहा “मोदी सरकार गरीबों को फ्री में 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो हम गरीबों को हर महीने पांच नहीं 10 किलो राशन देंगे।”
https://twitter.com/kharge/status/1790642671792390381?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1790642671792390381%7Ctwgr%5E0790ca7e56728cd0df7df5ace855cd73e9faaa58%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Flok-sabha-chunav%2Fcongress-will-give-10-kg-free-ration-to-every-family-har-garib-parivar-ko-10-kg-ration-2512093.html
इस बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुफ्त राशन को लेकर कहा कि यह गरीबों का हक है और कांग्रेस ने ही गरीबों को तो हक दिया है। उन्होंने कहा “जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है। अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है।”
Congress News उन्होंने कहा “महात्मा गांधी जी कहते थे कि सरकार का काम है सबसे गरीब के आंसू पोंछना। आज उसका एकदम उल्टा हो रहा है। जो गरीब है, उसका जीना मुश्किल हो गया है।”