CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! दो दिन में दूसरी बार बढ़ा CNG के दाम, यहां जानें नई कीमतें – RGH NEWS
बिजनेस

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! दो दिन में दूसरी बार बढ़ा CNG के दाम, यहां जानें नई कीमतें

CNG Price Hike राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आज से सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये होगी। बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

 

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल भी हुए थे महंगे

CNG Price Hike शुक्रवार को सीएनजी के साथ- साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ी थी। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है और लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल की कीमत 94.77 से बढ़ाकर 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़ाकर 90.67 रुपए प्रति लीटर की गई।

 

किस शहर में कितनी हुई CNG की नई कीमत

आपको बता दें कि दिल्ली समेत NCR के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बदलाव आया है। यहां देखें पूरी लिस्ट-

क्र.सं. शहर का नाम (हिंदी) City Name (English) नई दर (₹/Kg)
1 दिल्ली (NCT) NCT of Delhi ₹80.09/-
2 नोएडा Noida ₹88.70/-
3 गाजियाबाद Ghaziabad ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar ₹88.58/-
5 मेरठ Meerut ₹88.58/-
6 शामली Shamli ₹88.58/-
7 गुरुग्राम Gurugram ₹85.12/-
8 रेवाड़ी Rewari ₹84.70/-
9 करनाल Karnal ₹84.43/-
10 कैथल Kaithal ₹85.43/-
11 कानपुर Kanpur ₹91.42/-
12 हमीरपुर Hamirpur ₹91.42/-
13 फतेहपुर Fatehpur ₹91.42/-
14 अजमेर Ajmer ₹89.44/-
15 पाली Pali ₹89.44/-
16 राजसमंद Rajsamand ₹89.44/-
17 महोबा Mahoba ₹86.42/-
18 बांदा Banda ₹86.42/-
19 चित्रकूट Chitrakoot ₹86.42/-
20 हापुड़ Hapur ₹89.70/-
21 गौतम बुद्ध नगर Gautam Budh Nagar ₹88.70/-
22 ग्रेटर नोएडा Greater Noida ₹88.70/-

 

Related Articles

Back to top button