देश

CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार

CM Siddaramaiah Resignation सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल देर शाम या फिर परसों सुबह होगी। सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नाटक के अगले सीएम डीके शिवकुमार होंगे। सीएम पद की शपथ ग्रहण के लिए DK शिवकुमार ने अपने एस्ट्रोलॉजर से तीन तारीखें मांगी हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अवैल्बिलिटी के हिसाब डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ के लिए इनमें से कोई एक डेट तय की जाएगी। सिद्धारमैया के दिल्ली पहुंचने से पहले 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस की बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें राहुल गांधी और वेणुगोपाल भी मौजूद हैं।

 

Read more Burning Train: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, कोच जलकर राख! स्टेशन पर मची अफरातफरी

 

 

दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार

 

डीके शिवकुमार शाम 7 बजकर 40 मिनट की इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए राहुल प्रियंका सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करने और साथ ही कैबिनेट फॉर्मेशन पर हाई कमान की सलाह लेने के लिए डीके शिवकुमार दिल्ली जा रहे हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ तीन साल से चल रहा नेतृत्व विवाद समाप्त हो गया है। अब शिवकुमार सीएम का पदभार संभालेंगे और 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

 

सिद्धारमैया बोले-मुझे राजनीति में रहूंगा

 

CM Siddaramaiah Resignationकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सत्ता सौंपने के कुछ ही घंटों बाद सिद्धारमैया ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे विधायक के रूप में राज्य की राजनीति में बने रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें राज्य सभा के लिए जाना चाहिए और अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करनी चाहिए। लेकिन सिद्धारमैया ने उनकी सलाह को टाल दिया है, हालांकि उनके इस निर्णय की पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शायद उम्मीद नहीं की थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button