सरकारी डॉक्टरों को लेकर CM बघेल के कड़े तेवर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सरकारी डॉक्टरों को लेकर CM बघेल के कड़े तेवर

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को समीक्षा बैठक की. मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सरकारी डॉक्टरों को लेकर कड़े तेवर दिखाएं हैं. सीएम ने कहा कि सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयां ही लिखें. ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि राज्य सरकार बहुत से शहरों में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोली है. जिससे लोगों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सके. धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका बढ़-चढ़ कर प्रचार किया जा रहा है. धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना में 55 प्रतिशत छूट के साथ अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां मिल रही हैं. इस योजना के तहत 251 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं.

वहीं अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धन्वंतरी मेडिकल योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकारी डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि हमेशा मरीजों के लिए जेनरिक दवा ही लिखी जाएं, अगर ब्रांडेड दवाई लिखी जाती है तो डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button