Children Aadhaar Card Update: बच्चों के आधार को लेकर जरूरी अपडेट, इस दिन तक फ्री में करा सकते हैं Biometric Update

Children Aadhaar Card Update: Child 5 से 17 साल के बच्चों के लिए आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन तक फ्री में करा सकते हैं बायोमेट्रिक अपडेट यूटिलिटी
बच्चों के आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यदि आपके बच्चे की उम्र 5 से 17 साल की है और आपने उसका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है तो ये खबर आपके काम की है।
दरअसल यूआईडीएआई (UIDAI ) ने बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य
(MandatoryBiometricUpdate) कर दिया है। साथ ही इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ये सेवा पूरी तरह नि:शुल्क (Free Mandatory Biometric Update) रहेगी। ये सेवा कब आपको मिलेगी जानते हैं खबर में विस्तार से।
अपने पास के आधार केंद्र (Aadhar Kendra) की जानकारी के लिए https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ यहां क्लिक करें
इस दिन तक फ्री में होगा बच्चे का आधार कार्ड अपडेट
UIDAI Aadhar Card Update
आपको बता दें यदि आपके बच्चे की उम्र 5 या 15 साल की है तो उसके लिए अब आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने की बात UIDAI ने एक्स पर पोस्ट कर की है। इसके लिए आप अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क है। यानी यदि आप इस दिन तक बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
इस लिंक से पता करें अपना नजदीकी सेवा केंद्र
यदि आप पोस्ट आफिस जाकर आधार कार्ड अपडेट नहीं करा पा रहे हैं। तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी आधार कार्ड में बायोमेट्रिक्स अपडेट करा सकते हैं। यदि आपको नहीं पता है कि आपके घर के पास का सेवा केंद्र कहां हैं तो इसके लिए आप https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ लिंक पर जाकर क्लिक करें।
बच्चों का आधार कार्ड क्यों है जरूरी
आपको बता दें आज के समय में आधार कार्ड (Children Aadhaar Card Update) हर तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी है। साथ ही बच्चों का आधार कार्ड (Children Aadhaar Card Kaise karayen) विभिन्न तरह की छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं (Scholarship Schemes) के साथ साथ एजूकेशन पोर्टल (Education Portal) पर डाटा अपडेट करने में भी अनिवार्य हो गया है।
ज़्यादा जानें Raigarh News : ड्रोन सर्वे से बड़ी सफलता: जिला प्रशासन ने अवैध अफ़ीम खेती का किया भंडाफोड़
स्कूल दाखिला: अधिकांश स्कूलों में अब प्री-स्कूल या पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card) अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकारी योजनाओं का लाभ: बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित कई सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार जरूरी है।
पहचान और सुरक्षा: यह बच्चे के लिए एक आधिकारिक पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है और किसी भी अप्रिय स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
पासपोर्ट और यात्रा: बच्चों के लिए पासपोर्ट बनवाने या ट्रेन/फ्लाइट में उम्र के प्रमाण के रूप में इसकी आवश्यकता होती है।
स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पताल में पंजीकरण, टीकाकरण और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए यह मददगार है।
क्या होता है नीला आधार कार्ड
Children Aadhaar Card Update5 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक्स (उंगलियों के निशान और आंख की पुतली) अपडेट करना अनिवार्य है। इसके बाद 15 वर्ष की आयु में दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट कराना होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ‘नीला आधार कार्ड’ (Bal Aadhaar) जारी किया जाता है।



