Raigarh News : महिला संबंधी संवेदनशील मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : महिला संबंधी संवेदनशील मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News :  *रायगढ़, 27 मार्च 2026*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

Read More : Raigarh News : महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

➡️ *लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो (67 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के पश्चात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता की निजता का ध्यान रखते हुए महिला पुलिस अधिकारी से बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात आरोपी नरसिंह खलखो (67 वर्ष) को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

➡️ *पूंजीपथरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

इसी प्रकार थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में 26 मार्च को 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है। गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू आए दिन महिला को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी, आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और अशोभनीय हरकत की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 75, 75(1)(iv) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल प्रधान आरक्षक संजय यादव के हमराह स्टाफ आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया । पुलिस ने आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू (38 साल) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Read  more :  Stone Pelting on Ram Navami Shobhayatra: रामनवमी जुलूस के दौरान भीषण पथराव, कई घायल; 10 से 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता में है । महिला संबंधी शिकायत पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।”*

Related Articles

Back to top button