Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट राहत लेकर आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
ओलावृष्टि और आंधी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। कल 4 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Read more Motihari News: जहरीली शराब का कहर, 4 लोगों,की मौत, 15 बीमार; 6 ने खोई आंखों की रोशनी
5 दिनों का अलर्ट
अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पारा गिरने से गर्मी कम हुई है, लेकिन नमी बढ़ने के कारण उमस महसूस की जा सकती है।



