Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस का छापा; 12 जुआरी गिरफ्तार, 60 हजार कैश सहित 20.35 लाख की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh top news जिले में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 4 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 60 हजार 100 रुपए कैश सहित कुल 20 लाख 35 हजार 100 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुचापाली चंडी मंदिर के पीछे जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस की एक टीम रात में मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कई जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 12 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया।
Read more Cg News Raipur: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी बुजुर्ग की पेंशन की समस्या
तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार 100 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, 14 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 2 कार एवं एक सीएफएल बल्ब बरामद किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 20 लाख 35 हजार 100 रुपये आंका गया है।
read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट जारी, पढ़िएं कहां किसे भेजा गया
Chhattisgarh top newsपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 (छोटे संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



