छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में एंट्री से पहले मानसून की रफ्तार थम गई और यह तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है। इससे कई हिस्सों में गर्मी लौट आई है। यहां मानसून पहुंचने पर 4 से 5 दिन और लग सकते हैं।

 

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चली और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

 

 

read more Turtlemint Fintech IPO: पैसा रखें तैयार! ₹883 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, नोट करें तारीख और प्राइस बैंड

 

 

रायपुर में अंधड़-बारिश का अलर्ट

 

Chhattisgarh top newsरायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button