Chhattisgarh top news: यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल, ये गाड़ी एक्सप्रेस बनकर चलेगी

Chhattisgarh top news दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था। इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है।

इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था। इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को पहले जैसे चलाने का आदेश जारी किया गया है।
रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी। इसके अलावा बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं।
एक्सप्रेस बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
Chhattisgarh top newsरेलवे प्रशासन ने बताया कि पहले इस काम के कारण 10 और 11 अप्रैल को 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया गया था। अब यह फैसला बदल दिया गया है और यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस के रूप में ही चलेगी



