Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 पैसेंजर ट्रेने रद्द; 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 पैसेंजर ट्रेने रद्द; 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां…

Chhattisgarh top news दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है। वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा।

 

इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया था। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है। कैंसिल होने वाली गाड़ियों में मेमू पैसेंजर शामिल है।

read more Realme C83 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

6 और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

07 एवं 08 मार्च को गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू रद्द रहेगी।

 

ये ट्रेनें नियंत्रित किया जाएगा

Chhattisgarh top news06 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

06 मार्च को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा

Related Articles

Back to top button