Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत गंभीर

Chhattisgarh top news शिवरीनारायण मेला में आज बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
read more Cg News Raipur: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
Chhattisgarh top newsघटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और एहतियात के तौर पर झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। (फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।



