Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में इस जिले में स्कूल का समय बदला, जानें क्या है नया टाइम

Chhattisgarh top news मौसम में बदलाव के बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इससे ठंड बढ़ गई है। प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान और अधिक गिर रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है।
देखें नई टाइमिंग
सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे सूर्य उदय होने से पहले ही बिस्तर से उठ जाते हैं। इस वजह से उन्हें कोल्ड अटैक का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूलों के संचालन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
यह बदलाव सोमवार से लागू होगा। इसके तहत सुबह दो पालियां में लगने वाले जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 8.30 बजे से खुलेंगे। 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इसके बाद बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी। सुबह एक पाली में लगने वाली स्कूलों के टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 10 बजे से कक्षा संचालित होंगी। शाम चार बजे छुट्टी दी जाएगी।
ऊर्जाधानी में न्यूनतम पर 8 डिग्री तक गिरा
तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, ठंड लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को ऊर्जाधानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। तापमान इतना कम होने से लोग ठंड से परेशान है। तापमान में गिरावट का सिलसिला इसी तरीके से जारी रहा तो आने वाले दिनों में सर्दी लोगों की सेहत और खराब कर सकती है। इसका सबसे असर बच्चों और बुजुर्गों पर हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के कारण कोल्ड अटैक का खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है।
शहर में नहीं जला अलाव
Chhattisgarh top newsतापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। लेकिन में एक भी स्थान पर अलावा नगर निगम की ओर से नहीं जलाया गया है। हर साल निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर अलावा जलाया जाता है। ताकि रात में जुरुरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। इससे देर रात शहर में उतरने वाले मुसाफिर परेशान हैं।



