Chhattisgarh Today News: केदार गुप्ता होंगे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, CM साय ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों में किया संशोधन... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Today News: केदार गुप्ता होंगे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, CM साय ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों में किया संशोधन…

Chhattisgarh Today News  छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश के चार भाजपा नेताओं की बोर्ड और निगमों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें केदारनाथ गुप्ता को अब अपेक्स बैंक यानि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। उसी तरह श्रीनिवास मद्दी को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेज कारपोरेशन, चंद्रकांति वर्मा को उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग और शालिनी राजपूत को अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन संसोधनों के आदेश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं, जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे।

 

गौरतलब है कि इसके पहले 2 अप्रैल को जारी सूची में शालिनी राजपूत को अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया था। इसी तरह चंद्रकांति वर्मा, उपाध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड बनाई गई थीं। केदार नाथ गुप्ता दुग्ध संघ के अध्यक्ष बनाए गए थे। मगर सरकार ने शालिनी, चंद्रकांति और केदार नाथ गुप्ता की नियुक्तियों में संसोधन कर दिया है।

 

read more: Chhattisgarh News: CM साय मुंगेली में किया बड़ा ऐलान; बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की दी सौगातें…

Chhattisgarh Today Newsमिली प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे दिए गए व्यक्तियों की विभिन्न निगमों/मंडलों/आयोगों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद पर पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में संशोधन करते हुए, उन्हें उनके सम्मुख उल्लिखित संबंधित निगम/मंडल/आयोग में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा दिया गया है।

 

1. शालिनी राजपूत-अध्यक्ष, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड

चन्द्रकान्ति वर्मा-उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

3. श्रीनिवास मद्दी-अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर

4. केदार नाथ गुप्ता-अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर

Related Articles

Back to top button