छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन; 107 पटवारी निलंबित, 1007 के खिलाफ ब्रेक; इन सर्विस की कार्रवाई

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। अब तक 107 पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 1007 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है। इसके तहत 31 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, 3931 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा 95 पटवारियों का तबादला भी किया गया है।

 

Rrad more Raigarh News : कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्रवाई, ग्राम कलमी में 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

बस्तर में सबसे ज्यादा निलंबन

Chhattisgarh samacharजिलेवार कार्रवाई की बात करें तो बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वहीं सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 14-14 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने के बीच सरकार ने प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है। निलंबन, नोटिस, तबादले और विभागीय जांच जैसी कार्रवाई से साफ है कि सरकार हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button