छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो सुनहरा अवसर आ गया है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़ी संख्या में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. 38 पदों पर कुल 1,501 रिक्तियों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है.

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में यह भर्ती निकाली गई है. इनमें द्वितीय श्रेणी के 195, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 1,306 पद शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक रिक्तियां कनिष्ठ अभियंता और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर हैं. कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 167 पदों में जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं. वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों में जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद निर्धारित किए गए हैं.

 

Read more Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

6 नवंबर से भर्ती के लिए कर सकेंगे आवेदन

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए की जाएगी. इसके लिए 7 अगस्त 2026 को जारी प्रारंभिक विज्ञापन और 14 सितंबर 2026 को जारी संशोधन के बाद अब विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर को शाम 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क भी इसी समय सीमा तक नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा.

 

Chhattisgarh samacharतृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे. प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी गई है.

 

 

तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम भी बताना होगा. अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, भरी गई प्राथमिकता और संबंधित कंपनी में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर कंपनी आवंटित की जाएगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button