छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Chhattisgarh samachar त्योहारों को सीजन शुरू हो चुका है। 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके एक हफ्ते बाद छठ पूजा मनाया जाएगा। इस त्योहार में प्रवासी लोग अपने घर जाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है और पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां तक टिकटों के लिए कई लंबदी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के साथ नो रूम की स्थिति बनने लगी है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

read more Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

 

 

चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ रही हैं ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच के जरिए राहत देने की कवायद कर रहा है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक इस साल अब तक 67 स्पेशल ट्रेनों के 211 ट्रिप्स चलाए जा चुके हैं। वहीं दीपावली और छठ पूजा के लिए रायपुर, दुर्ग और गोंदिया से निजामुद्दीन, नई दिल्ली, बरौनी और पटना के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें घोषित की गई हैं, जिनके करीब 22 ट्रिप्स प्लान किए गए हैंनक्शे देखें

 

स्पेशल ट्रेनों का मिलेगा फायदा

Chhattisgarh samacharइसके अलावा नियमित ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड और वेटिंग की समीक्षा कर एसी, स्लीपर और जनरल कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि जरूरत के मुताबिक दूसरे जोन की स्पेशल ट्रेनों का फायदा भी यात्रियों को मिलेगा। हालांकि यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कन्फर्म टिकट हासिल करना है। ऐसे में सवाल है कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे के ये इंतजाम कितने कारगर साबित होंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button