छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू हो सकती है चुनाव की प्रक्रिया, जानिए कब लागू होगा आचार संहिता?

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। चुनाव की तैयारी के लिहाज से 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इन चुनावों में बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली जैसे बड़े नगर निगमों के साथ अन्य नगरीय निकायों में भी मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

 

बता दें कि वर्ष 2021 में नवंबर के अंत में चुनावी कार्यक्रम जारी हो गया था, जबकि मतदान 20 दिसंबर को कराया गया था। यानी पिछली बार अधिसूचना से मतदान के बीच करीब 23 दिन का अंतर था।

 

नहीं तो बैठाना होगा प्रशासक

इस बार चुनाव कार्यक्रम जारी होने में देरी हुई तो नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में दिसंबर का पहला सप्ताह राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से अहम रहेगा। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन से लेकर स्थानीय समीकरणों और वार्ड स्तर पर संपर्क की कवायद शुरू हो गई है। वर्ष 2024 के निकाय चुनाव में प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।

 

 

 

ये भी पढ़ेंRaigarh News : तमनार नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शेषराज हरवंश प्रभारी और विकास शर्मा सह-प्रभारी

 

इन पदों के लिए होंगे मतदान

Chhattisgarh news todayआयोग के मुताबिक नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पद हैं। इनमें 4 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं बिरगांव महापौर, 13 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष एवं 6 पार्षद पद शामिल है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 92 तथा पंच के 721 पद शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button