छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: रायपुर AIIMS में तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल…

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences – AIIMS Raipur) में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

 

मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

बी4 वार्ड में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती था। उसका इलाज अस्पताल के बी ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड (B4 Ward) में चल रहा था। शुक्रवार को उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

read more Raigarh News : रायगढ़ जिले में 4 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 15 महतारी सदन बनेगा, महतारी सदन के 6 कार्य पूर्ण, 6 प्रगति और 3 अप्रारंभ

 

पुलिस कर रही जांच

मामला आमानाका थाना (Amanaka Police Station) क्षेत्र का है। पुलिस मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मरीज पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती था और बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान था।

 

Chhattisgarh newsआमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल (Sudhanshu Singh Baghel) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीसरी मंजिल से कूदने के कारण मरीज की मृत्यु होना पाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button