छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: हवाईयात्री के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा मार्च से शुरू, यहां देखें शेड्यूल

Chhattisgarh news सरगुजा जिले के माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर बहाल होने की तैयारी में है। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) इसके लिए अलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार अब दिल्ली से सीधे विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

ये होगा विमान का फ़्लाइंग रुट

बताया जा रहा है कि एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन यहां से उड़ान संचालित करेगी। तय शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर और अंबिकापुर से दिल्ली तक फ्लाइट संचालित होगी। वहीं बुधवार को दिल्ली से अंबिकापुर, अंबिकापुर से बिलासपुर और फिर बिलासपुर से दिल्ली तक विमान सेवा दी जाएगी।

 

जानें कितना होगा दिल्ली का किराया

संभावना है कि इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। (Ambikapur-New Delhi Flight Service News) किराया लगभग 4500 से 6000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। (Ambikapur Darima Airport News) इससे आम यात्रियों को भी हवाई यात्रा का विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

 

फेल रही फ्लाइबिग की उड़ान सेवा

Chhattisgarh newsगौरतलब है कि पहले भी अंबिकापुर के माँ महामाया एयरपोर्ट से Flybig द्वारा 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। विमान की कमी, सही रूट चयन न होना और अनियमित संचालन इसके प्रमुख कारण रहे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से नई सेवा शुरू होने पर सरगुजा संभाग के लोगों को सीधा दिल्ली से जुड़ने का लाभ मिलेगा

Related Articles

Back to top button