Chhattisgarh news: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, बिल्हा-बिलासपुर-रायपुर को स्वच्छता के लिए मिले 3 बड़े पुरस्कार

Chhattisgarh news स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये पुरस्कार प्रदान किए। नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लगातार दूसरे वर्ष देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बिलासपुर को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन और रायपुर को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
: बिल्हा ने लगातार दूसरी बार हासिल किया पहला स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बिल्हा ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि दोहराई है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा देश में पहले स्थान पर रहा। खास बात यह है कि नगर पंचायत ने लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल की है। इससे छोटे शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
ये भी पढ़ेंChhatisgarh News : स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया “ऑपरेशन बाज”
बिलासपुर बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन
बिलासपुर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बरकरार रखी है। शहर को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन घोषित किया गया है। बिलासपुर को लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि शहर में स्वच्छता और नदी किनारे के क्षेत्रों की साफ-सफाई से जुड़े प्रयासों को दर्शाती है।
रायपुर को मिला छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार
राजधानी रायपुर ने भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष रायपुर को ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ के रूप में केंद्रीय मंत्री पुरस्कार मिला था। इस वर्ष शहर को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इसके साथ ही रायपुर को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।
अरुण साव ने राष्ट्रपति से ग्रहण किए पुरस्कार
Chhattisgarh newsनई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तीनों पुरस्कार ग्रहण किए। इस दौरान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सूडा के मिशन संचालक एवं सीईओ सुमीत अग्रवाल, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, रायपुर महापौर मीनल चौबे और बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंड्रे मौजूद रहीं। इसके अलावा रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।