छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में Cyclone Murasu का दिखेगा असर, दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh news देश में चक्रवात अर्नब का असर खत्म ही नहीं हुआ था कि अब एक और तूफान दस्तक देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। दो नवंबर तक यह प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के राज्यों के साथ मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain in Chhattisgarh) होने की आशंका है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।नक्शे देखें

 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नवंबर को गहन अवदाब और अधिक तीव्र होकर चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया। फिलहाल यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और दो नवंबर की सुबह तक और अधिक ताकतवर होने की संभावना है। इसके बाद यह प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। तूफान के दो नवंबर की आधी रात से तीन नवंबर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।नक्शे देखें

 

छत्तीसगढ़ में तीन और चार नवंबर को भारी बारिश

चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तीन और चार नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा एक और दो नवंबर तथा पांच से सात नवंबर के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

 

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में ज्यादा असर

Chhattisgarh newsतूफान का सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में रहने की संभावना है। दो और तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा में दो से चार नवंबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। तीन और चार नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का अलर्ट है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button