Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अर्नब को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट स्कूलों के अवकाश घोषित

Chhattisgarh news बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव छत्तीसगढ़ में पड़ने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना के बीच दंतेवाड़ा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से यह आदेश जारी किया है।
हालांकि, यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। वहीं चक्रवात के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
Read more Vivo: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि चक्रवाती तूफान और अत्यधिक बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए कलेक्टर की अनुमति से एक दिन का अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
Chhattisgarh newsआदेश के मुताबिक, स्कूलों में घोषित अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए होगा। शिक्षकों को इस अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।