Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में BJP ने लिया बड़ा फैसला, पवन साय की जगह कर्मवीर बने नए प्रदेश संगठन महामंत्री
Chhattisgarh news भारतीय जनता पार्टी ने कल 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सहा प्रभारियों की नियुक्ति की थी, वहीं आज फिर बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री) बदल दिए है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ये नियुक्तियां की है। जिसमें पार्टी ने 24 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पवन साय (Pawan Sai) की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश महामंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र रायपुर रहेगा। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को सौंपी गई है। वहीं उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को तो दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा को नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।भौगोलिक संदर्भ
read more NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर
जानें कैसा रहा कर्मवीर का अब तक का सफर कर्मवीर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले और वर्तमान हाथरस जिले के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने 1993 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन शुरू किया। इस दौरान वे तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक, जिला प्रचारक और महानगर प्रचारक जैसे विभिन्न दायित्वों पर रहे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी (आगरा), अलीगढ़, मथुरा, एटा और बरेली में भी संगठन का कार्य किया।
2015 में वे मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक बने और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य किया। 2020 से वे भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के दायित्व पर रहे। अगस्त 2022 से वे झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उनका केंद्र भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची (झारखंड) है।भौगोलिक संदर्भ
चंद्रशेखर मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
Chhattisgarh news प्रचारक चंद्रशेखर मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बनाए गए है, वर्तमान में चंद्रशेखर भाजपा तेलंगाना इकाई के प्रदेश संगठन महामंत्री थे। जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना की कमान सौंपी गई थी। तेलंगाना से पहले वो राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं।