छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, अब तक चार की मौत; कई गांवों में दर्जनों लोग प्रभावित

Chhattisgarh news सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया (जॉन्डिस) का गंभीर प्रकोप सामने आया है। क्षेत्र के कई गांवों में बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीलिया की चपेट में आने से अब तक पूर्व उप सरपंच और एक छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग बीमार हैं। कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, मैनपाट विकासखंड के नर्मदापुर, कुनिया, बईगहवा, बरिमा सहित आसपास के गांवों में पीलिया का संक्रमण फैल गया है। बीमारी के कारण कुनिया गांव के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर निवासी भाग्यवती यादव, बईगहवा गांव की एक युवती एवं बरिमा निवासी कक्षा 9वीं के छात्र विकास यादव की मौत हो गई है।

 

 

Read more Raigarh News : गरीबों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, NTL परिवार ने बांटी राशन सामग्री,वार्ड-15 में दान-पुण्य कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में लोग बुखार, कमजोरी, उल्टी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। कई गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है।

 

 

प्रभावित गांवों में भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने क्षेत्र में पीलिया फैलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित गांवों में भेज दिया गया है। टीम गांवों में स्वास्थ्य जांच, सर्वे और उपचार कार्य में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला या स्वच्छ पानी पीने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

 

बीमारी के कारण का पता लगाने पानी के लिए गए सैंपल

Chhattisgarh newsअधिकारियों का कहना है कि बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए पानी के सैंपल लिए गए हैं। पीलिया के बढ़ते मामलों और लगातार हो रही मौतों से मैनपाट क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में तत्काल चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button