Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार, 22.6 किलो गांजा जब्त – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार, 22.6 किलो गांजा जब्त

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस और आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी उड़नदस्ता टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गांजा सप्लायर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

 

पति-पत्नी निकले गांजा स्पलायर

जिले में आज आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो गांजा सप्लाई का काम कर रहे थे। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा जब्त किया है।

 

कब और कैसे पकड़ाए आरोपी ?

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज 24 मई को थाना सीतापुर क्षेत्रों में गश्त किया जा रहा था। जब वे गस्त के दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहे थे, तो जजगा पुलिया के पास एक महिला और एक पुरुष उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन पर दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए। संदिग्ध अवस्था देखकर जब सरकारी वाहन रोका गया तो दोनों हड़बड़ा गए।

 

read more Cg latest news:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

 

 

 

बोरे के अंदर से 22.6 किलो गांजा बरामद

Chhattisgarh newsवहीं जब टीम ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बोरी में गांजा है, जिसके बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ओड़िशा के गांजा सप्लायर आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा भी बरामद किया है, जिसे उन्होंने बोरे के अंदर भर रखा था

Related Articles

Back to top button