Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया

Chhattisgarh news कार से गांजा तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, कार भी जब्त
। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया।
Read more CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Chhattisgarh newsपुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है



