बिजनेस

Stock Market Today: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

Stock Market Today अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत असफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बैन लगाने की धमकी का सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर जोरदार असर हुआ। स्टॉक मार्केट सोमवार को तेज गिरावट के साथ खुले। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 1399.77 अंक लुढ़ककर 76,150.48 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई निफ्टी50 भी 410.35 अंक टूटकर 23,640.25 के लेवल पर आ गया।

 

Read more CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ACM रूपी हुई ढेर, 4 लाख रुपए का था इनाम

 

इन शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव 

Stock Market Todayनिफ्टी पर कोल इंडिया, ओएनजीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले नतीजों में शामिल रहे, जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में लगभग 617 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2246 शेयरों में गिरावट आई और 196 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button