Chhattisgarh DA Hike: CM विष्णुदेव साय का ऐलान, इस तारीख से मिलेगा बढ़ा हुआ 53 प्रतिशत DA..

Chhattisgarh DA Hike: छत्तीसगढ़ की सरकार ने बजट 2025-26 में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उनका डीए तीन प्रतिशत बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 53 प्रतिशत कर दिया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह है। वहीं अब सीएम विष्णुदेव साय ने इसी हफ्ते में एक और बड़ा तोहफा दिया है।
अब प्रदेश के कर्मचारियों को आने वाले वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिल जाएगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में सीएम साय ने भी साफ कर दिया है कि प्रदेश के कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने यह निर्णय लिया है।
राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों (Chhattisgarh DA Hike) का बढ़ा हुआ डीए का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन से सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी सातवां वेतनमान में 1 मार्च 2025 से 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। छठवां वेतनमान के तहत 1 मार्च 2025 से 7 प्रतिशत की हुई बढोत्तरी की गई है।
विधानसभा के बजट सत्र में की थी घोषणा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री ओपी चौधरी (Chhattisgarh DA Hike) ने 3 मार्च 2025 को सदन में बजट पेश किया था। इस बजट में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा विष्णुदेव सरकार ने दिया है। इस तोहफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यह बढ़ा हुआ डीए लंबे समय के अंतराल में दिया जाएगा। लेकिन सरकार की ओर से इन कयासों पर विराम लगाते हुए इसी महीने यानी 1 मार्च 2025 से लागू कर दिया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है
साय सरकार के कार्यकाल के दूसरे बजट में ऐलान
Chhattisgarh DA Hike: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 24वां और साय (CG Government Employees DA Hike) सरकार का दूसरा बजट (Chhattisgarh Budget 2025) पेश किया। इस बजट को “प्रगति का बजट” कहा गया है। सरकार ने सभी वर्गों के लिए अहम घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी सौगात राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिली, जिनका महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। इससे हजारों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।