Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh current news जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा-रेहटीखोल एनएच-53 मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक (KA13 D-7710) को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में सवार दो आरोपियों इम्तियाज खान (कर्नाटक) और रवि प्रकाश राउतकर (मध्यप्रदेश) से पूछताछ में बोरियों में भरे गांजे का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से लाकर मुंबई (महाराष्ट्र) में खपाने की योजना थी।

 

Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

पुलिस ने मौके से 312.590 किलो गांजा, एक ट्रक (कीमत करीब 15 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत 8 हजार रुपये) जब्त किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

 

12 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से नदीम अंसारी (उत्तर प्रदेश), जियाउल हक (मध्यप्रदेश) और सुखविंदर उर्फ बुलबुल (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी गांजा की सप्लाई चेन में थोक खरीदार और परिवहन व्यवस्था से जुड़े हुए थे। बरामदगी के दौरान एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार (MP50 ZG 2025) को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग नेटवर्क में किया जा रहा था।

 

संगठित नेटवर्क पर कार्रवाई

जांच में सामने आया कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में खपाने का काम करता था। गिरोह का नेटवर्क कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। पुलिस अब सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) की भी गहन जांच कर रही है।

 

लगातार कार्रवाई से बड़ा खुलासा

महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681.110 किलोग्राम (करीब 46 क्विंटल 81 किलो) गांजा जब्त किया गया है और 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 49 आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि 132 अन्य राज्यों से जुड़े हैं।

 

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Chhattisgarh current newsसभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button