Chhatisgarh Samachar : विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

Chhatisgarh Samachar : रायपुर, 05 नवम्बर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामना संदेश के रूप में भेजी गई श्विष्णु के पाती’ पाकर सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा की रहने वाली लखपति दीदी सूरज यादव बेहद खुश हैं। विष्णु के पाती मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और महिला स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। कभी छोटे से चाट ठेले से आजीविका की शुरुआत करने वाली सूरज यादव आज अपना होटल संचालित कर रही हैं और लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
10 हजार रुपये के ऋण से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर
ग्राम गरिमा की रहने वाली सूरज यादव शिव शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि समूह से पहली बार 10 हजार रुपये का ऋण लेकर छोटा सा चाट ठेला शुरू किया। इससे हुई आमदनी ने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। इसके बाद उन्होंने समूह से 15 हजार रुपये का ऋण लेकर अपनी गिरवी रखी कृषि भूमि छुड़ाई।
स्वरोजगार को विस्तार देने के लिए उन्होंने पुनः 30 हजार रुपये का ऋण लिया और अपना होटल शुरू किया। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण लेकर होटल में निवेश किया। लगातार मेहनत और समूह से मिले आर्थिक सहयोग के बल पर आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं।
होटल से बढ़ी आमदनी, अब अपने घर का सपना भी हो रहा साकार
सूरज यादव ने बताया कि होटल व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अब उन्होंने समूह से ढाई लाख रुपये का ऋण लेकर अपने घर का निर्माण भी शुरू कराया है। छोटे से व्यवसाय से शुरू हुआ उनका सफर आज आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंच चुका है। वे स्वयं को लखपति दीदी के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।
विष्णु के पाती ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से विष्णु के पाती मिलने पर सूरज यादव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ष्आज मुझे विष्णु भैया की पाती मिली है, बहुत अच्छा लग रहा है। समूह से जुड़कर मैंने छोटा सा चाट ठेला शुरू किया था। आज अपना होटल चला रही हूं और लखपति दीदी भी बन गई हूं। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। मेरी इच्छा है कि समूह की सभी दीदियों को इसी तरह सहयोग मिलता रहे और वे भी आगे बढ़ें।
सूरज यादव की सफलता बताती है कि बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूह से मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने, व्यवसाय बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रही है।