छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई; रायपुर में व्यापारी नितिन डागा के घर रेड, दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी से पूछताछ

Chhatisgarh news Raipur  छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh News) की राजधानी रायपुर (Raipur News) और दुर्ग (Durg News) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर है। रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित रवि नगर के सुशील विला में ईडी की टीम सुबह से जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है।

 

 

 

रायपुर के पंडरी इलाके में ईडी की रेड

छत्तीसगढ़ की राजधानीरायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी इलाके में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी की कार्रवाई सुबह से जारी है। इसके साथ ही दुर्ग में भी ईडी की रेड की जानकारी सामने आई है।

 

किस मामले में हो रही कार्रवाई?

Chhatisgarh news Raipurफिलहाल ईडी (ED Raid) की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के दायरे में कौन लोग हैं और टीम को क्या मिला है, इस बारे में भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button