Chhatisgarh News: कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना, तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत; सभी की उम्र 7 से 8 साल

Chhatisgarh News Chhatisgarh News कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां के तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। सभी आपस में सहेलियां थी। जानकारी के अनुसार तीनों नहाने के लिए तालाब (Pond) में गई थीं। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के नूनेरा गांव ( का बताया जा रहा है।
एक को बचाने में डूबी तीनों
जानकारी के अनुसार तीनों सहेलियां तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान एक बच्ची डूबने लगी और एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों गहरे पानी में डूब गईं। इन तीनों मृतकों के नाम इंदु, राखी और साधना बताए जा रहे हैं। सभी की उम्र महज 7-8 साल की है।
शव बदामद
Chhatisgarh Newsपुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। पूरी घटना पाली थाना क्षेत्र के नूनेरा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद तीनों बच्चियों के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि घटना के बाद पुलिस जांच (Police Investigation) में जुट गई है।
One Comment