धर्म

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण आज, इतने बजे से होगा शुरू, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2024 नई दिल्लीः साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के मौके पर आज लगने वाला है। 100 साल बाद ऐसा हो रहा है जब होली और चंद्रग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। भारतीय समयनुसार ग्रहण सुबह 10.23 बजे से ग्रहण की शुरुआत होगी, जो लगभग साढ़े 4 घंटे यानि दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है तो उसकी छाया की चंद्रमा पर पड़ती है। इसकी वजह से चंद्रमा कभी पूर्ण तो कभी आंशिक रूप से नहीं दिखाई देगा। इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं। 25 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण और आंशिक न होकर एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के हिस्से से होकर गुजरता है। अब सवाल उठता है कि क्या ये भारत में दिखाई देगा। चूंकि, ये चंद्रग्रहण दिन के समय दिखाई देगा और उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे दिखाई देगा, इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

भारत में देखने के लिए क्या करें?
वैज्ञानिकों के अनुसार, साल के पहले चंद्रग्रहण को अमेरिका, जापाना, नीदरलैंड, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नार्वे, इटली पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, आयरलैंड और बेल्जियम के हिस्सों से देखा जा सकेगा। ऐसे में अगर भारत में बैठकर चंद्रग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। जिन देशों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा, वहां के लाइवस्ट्रीम या ब्रॉडकास्ट को सर्च करके उसके जरिए चंद्रग्रहण देखा जा सकता है।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
25 मार्च को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है। इसके अलावा, यह चंद्र मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है।

ग्रहण के दौरान क्या न करें
1. ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
2. किसी मांगलिक कार्य का संकल्प न लें।
3. ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक अनुष्ठान न करें।

Chandra Grahan 2024 ग्रहण के दौरान क्या करें
1. ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें।
2. खाने के सामान में तुलसी दल रख दें।
3. ग्रहण के दिन शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए और साथ ही इस दिन गरीबों को भी दान करना चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button