Chamba Road Accident: भीषण सड़क हादसा; 300 फीट गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल – RGH NEWS
देश

Chamba Road Accident: भीषण सड़क हादसा; 300 फीट गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल

Chamba Road Accident हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Read more CGBSE Hindi Paper Leak Case: CG 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3000 रुपये में उपलब्ध कराता था प्रश्नपत्र

 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के समीप घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

कुछ घायलों की हालत है गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

Chamba Road Accidentइधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वाहन में सवार सभी लोग गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो मनाली से डलहौजी की ओर घूमने जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी मंडी नंबर की बताई जा रही है। दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button