Chakradhar Samaroh 2026: कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’
चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों से होगी सराबोर

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ 21 सितंबर 2026/ चक्रधर समारोह की आठवीं शाम सोमवार को नृत्य और संगीत की विविध प्रस्तुतियों से सजेगी। शाम 4:45 बजे से रात 11:30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत रायगढ़ की मायरा श्रीवास्तव के कथक नृत्य से होगी। इसके बाद निमृत पात्रा सेमी क्लासिकल नृत्य, अनन्या अग्रवाल एवं नैना कुसुम लोकमंच और आर्या नंदे ओड़िसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

शाम 6 बजे जबलपुर का संस्कार कला संघ 22 कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा। इसके बाद रायगढ़ का नृत्यांजलि दल बनारस घराने का कथक पेश करेगा। शाम 7 बजे सोनू गुप्ता एवं उनके दल की लोक संगीत प्रस्तुति होगी। रात 8:10 बजे वासंती वैष्णव कलाकारों के साथ कथक की सामूहिक प्रस्तुति देंगी।
रात 9:10 बजे बनारस के रुद्रशंकर मिश्रा एवं साथी बनारस घराने के कथक की प्रस्तुति देंगे। समारोह की अंतिम प्रस्तुति रात 10:10 से 11:30 बजे तक ‘त्रिवेणी संगम’ होगी। इसमें संतूर, पखावज और तबले की जुगलबंदी प्रस्तुत की जाएगी।