छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयसीमा में शासन को प्रेषित करने एवं उसकी सतत मॉनटरिंग हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर, 02 जुलाई 2024
छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का तृतीत सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक आहूत किया गया है। इस दौरान निर्धारित प्रश्नोत्तर काल के लिए प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर को निर्धारित समयसीमा में शासन को प्रेषित करने एवं उसकी सतत मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर जिला सरगुजा श्री अमृत लाल ध्रुव एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख श्री प्रांजल गोयल होंगे।



