CG Weather News: छत्तीसगढ़ में शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट…

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन आगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मकर संक्रांति पर ठंड कम रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड का दौर लंबा चलने की संभावना कम है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहा है.
छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
दरअसल, प्रदेश में पछुआ हवाओं के असर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि मकर संक्रांति पर ठंड कम होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी. पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे ठंड कम हुई थी. इस सप्ताह तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है. शुष्क हवाओं के कारण मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. जबकि 11 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके असर से ठंड की स्थिति में सुधार हो सकता है.
बुधवार से बढ़ सकती है ठंड
CG Weather Newsमौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम फिर बदलेगा. बुधवार से उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो जाएंगी. जिसके बाद दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. तापमान में कमी आने से राज्य के हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी



