Bhopal-Prayagraj Direct Flight: महाकुंभ के लिए इन दो शहरों से मिलेंगी सीधी फ्लाइट, 13 जनवरी होगी शुरू..

Bhopal-Prayagraj Direct Flight : मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से यूपी के प्रयागराज के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए 3 कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देगी
मौजूदा समय में फ्लाइट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रयागराज जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सीधे भोपाल से प्रयागराज के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। कंपनियों से स्वीकृति मिलते ही 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है
इंदौर से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा
Bhopal-Prayagraj Direct Flightमहाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से इंदौर-प्रयागराज हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। हर शनिवार रात 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।



