CG Sugarcane New Rate: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को सीएम साय की बड़ी सौगात, पिछले साल फसल बेचने वालों को भी नए रेट से होगी भुगतान
CG Sugarcane New Rate छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों के लिए गन्ने का रेट 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि पिछले सत्र 2025-26 में गन्ना बेचने वाले किसानों को भी बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने पिछले सीजन में गन्ना बेचने वाले किसानों को भी नई दर से भुगतान करने की घोषणा की है। CG में गन्ने की कीमत में 70 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई थी। अब किसानों को गन्ने के लिए 355 रुपए की जगह 425 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।
पिछले सीजन के किसानों को भी मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गन्ने की कीमत में 70 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही अब गन्ने का नया रेट 425 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
Read more inflation: अक्टूबर में 6% पर पहुंची थोक महंगाई दर, प्याज-दूध-अंडे की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन
2025-26 में फसल बेचने वालों को भी बढ़ा हुआ पैसा
CG Sugarcane New Rateसीएम साय ने साफ किया कि पिछले सत्र 2025-26 में जिन किसानों ने गन्ना बेचा है, उन्हें भी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। यानी पिछले सीजन में गन्ना बेच चुके किसानों को भी बढ़े हुए रेट का फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने इसे प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में सरकार का महत्वपूर्ण फैसला बताया है।
One Comment